मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कथैया थाना क्षेत्र के एक मेले से किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाकर देह व्यापार कराने के आरोपित गिरिजा राय, सुजीत कुमार व अनीता देवी की जमानत अर्जी को एसडीजेएम (पश्चिमी) निधि नवनीत के कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं, देह व्यापार के अड्डे को संचालित करने के मास्टरमाइंड भूषण झा की ओर से बुधवार को जमानत अर्जी दाखिल की गई है, जिसपर गुरुवार को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...