Muzaffarpur News: तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, कल बूंदाबांदी के आसार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले का मौसम शुक्रवार को गर्म और उमसभरा रहा। सुबह से निकली धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रहने से हवा में नमी की अधिकता रही। इस कारण उमस की औसत मात्रा सामान्य से काफी अधिक रहने से लोगों को परेशानी हुई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में बारिश की स्थिति कमजोर बनी हुई है। कल कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त के साथ 25.6 दर्ज किया गया। जिले में औसतन एक मिमी बारिश दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.