मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में 600 से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। अदालत के आदेश पर जांच शुरू हुई तो मामला खुला है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में अयोग्य मतदाताओं का भी नाम जोड़ने का मामला सामने आया है।

जांच की प्रक्रिया अपग्रेड स्कूलों, मदरसों के प्राइमरी से लेकर मवि शिक्षकों के भी नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। एक ओर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में 600 से अधिक अयोग्य मतादाताओं का नाम काटा जाएगा वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन में भी पिछले साल की अपेक्षा 22 हजार मतदाता कम हुए हैं। शिक्षक निर्वाचन में अयोग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर परिवाद दायर किया गया था। इसके बाद आयुक्त को इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया। शिक्षक निर्वाचन में 10वीं के ऊपर के शिक्षक ही मतदात...