Muzaffarpur News: तिरहुत प्रमंडल बना बिहार कबड्डी चैंपियन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। आरा में 13-15 अक्तूबर तक आयोजित एसजीएफआई राज्यस्तरीय अंडर-17 बालक कबड्डी चैंपियनशिप में तिरहुत प्रमंडल की टीम बिहार चैंपियन बनी। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में तिरहुत ने मगध प्रमंडल को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ तिरहुत की टीम ने आगामी एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में तिरहुत की टीम ने रेड और डिफेंस के बेहतर तालमेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की। टीम में मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और पूर्वी चंपारण के चयनित खिलाड़ी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रग्बी में तिरहुत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.