Muzaffarpur News: तिरहुत प्रमंडलस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। तिरहुत प्रमंडलस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर के अलग-अलग मैदानों में 6 से 9 अक्टूबर तक होगी। प्रतियोगिता में छह जिलों के स्कूली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 40 से अधिक खेलों में हिस्सा लेंगे। उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा, तिरहुत प्रमंडल राजेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी किया है। 6 अक्टूबर को 13 खेल होंगे। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सिकंदरपुर में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के अंडर-14 मुकाबले होंगे। खुदीराम बोस स्टेडियम में फुटबॉल, जिला स्कूल मैदान में क्रिकेट, खेल भवन में ताइक्वांडो, कुश्ती, वूशु और योग तथा नेहरू स्टेडियम में खो-खो, रग्बी और हैंडबॉल होंगे। अखाड़ाघाट स्थित स्वीमिंग पूल में तैराकी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: प्रतियोगिता की बदली तिथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.