Muzaffarpur News: तिरहुत नहर में डूबने से युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। जहांगीरपुर पठनटोली स्थित तिरहुत मुख्य नहर में शनिवार को डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक मो. शमीम का पुत्र इखलाकुर रहमान (20) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इखलाकुर रहमान के चाचा अब्दुल शकूर और मुखिया प्रतिनिधि कामेश्वर पासवान ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ युवक तिरहुत मुख्य नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान इखलाकुर रहमान गहरे पानी में चला गया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.