मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। झिटकाही मधुबन पंचायत के गोपालपुर गांव में रविवार अहले सुबह तिरहुत नहर का दक्षिणी तटबंध करीब 15 फीट तक टूट गया। तटबंध टूटने से चौर में पानी फैल गया। इससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। सुबह ग्रामीणों ने खेतों में पानी देखकर आनन-फानन में विभाग के अभियंता को सूचना दी।

तटबंध टूटने की जानकारी कांग्रेस नेता तनवीर आलम, मो. बदरे आला, मो. जहांगीर ने कहा कि तड़के चार बजे करीब तिरहुत नहर का तटबंध 15 फीट टूट गया। तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से चौर में फैल गया। आबादी वाले इलाके की ओर पानी फैलने से लोग चिंतित हो गए। हालांकि, पानी का बहाव कम हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों ने बताया कि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। इससे किसानों को...