Muzaffarpur News: तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, 200 एकड़ में धान की फसल डूबी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मड़वन (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। रक्सा वार्ड 14 में रविवार अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का उत्तरी तटबंध करीब 18 फीट तक टूट गया। पानी फैलने से करीब 200 एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। पानी के तेज बहाव से दो सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों के अनुसार बांध टूटने के बाद पानी लगातार गांव की ओर फैल रहा था। हालांकि, किसी के घर तक पानी नहीं पहुंचा है। पूर्व मुखिया इंदल साह ने बताया कि समय रहते पानी का बहाव रोक लिया गया, नहीं तो रिहायशी इलाके में पानी घुस सकता था।
किसानों में नाराजगी इधर, रविवार देर शाम तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे, इससे किसानों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने तटबंध टूटने की घटना को साजिश बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.