Muzaffarpur News: तिरहुत की बेटियां वॉलीबॉल में कोसी को हरा बनीं चैंपियन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 23 से 25 अक्तूबर तक चली प्रतियोगिता के फाइनल में तिरहुत की टीम ने कोसी प्रमंडल को सीधे सेटों में 25-11, 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया।जिला खेल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तिरहुत की टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। टीम ने मुंगेर, पूर्णिया, मगध और सारण प्रमंडल को हराकर अपने पूल में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद रोमांचक सेमीफाइनल में दरभंगा प्रमंडल को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Jamui News: राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबॉल का रोमांचक समापन फाइनल में माही शर्मा, रिद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.