मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, मंत्री रमा निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व सांसद अजय निषाद और प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा। लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कलमबाग चौक, चंद्रलोक चौक, कल्याणी चौक, सरैयागंज टावर होते हुए कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक के समीप पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कट...