मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। पटना के तबशीर आलम ने बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 का खिताब जीत लिया। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में तबशीर ने नौ चक्रों के खेल में आठ अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। मेजबान मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने सात अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और ऑल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रविला विवाह भवन के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में राज्यभर के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतिम चक्र में पहले बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रणीत सिन्हा ने इंग्लिश ओपनिंग से बाजी शुरू की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शतरंज की बिसात पर पटना का दबदबा जवाब में तबशीर आलम ने मुकाबले को ड्रॉ पर रोक दिया।दूसरे बोर्ड पर बेगूसराय के किशन कुम...