Muzaffarpur News: ढोली रेलवे फाटक चार रात रहेगा बंद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली यार्ड स्थित रेलवे फाटक संख्या 79 पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य के लिए चार रात फाटक बंद रहेगा। इसको लेकर वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), मुजफ्फरपुर ने अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। फाटक 3 व 4, 4 व 5, 5 व 6 और 6 व 7 अक्तूबर की रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सुबह छह बजे के बाद फाटक को सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। इसलिए सकरा-ढोली होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को इन चार रातों में वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।रेलवे के अनुसार फाटक बंद कर रेल, स्लीपर, चेक रेल बदलने, ओवरहालिंग और रेलपथ मरम्मत का काम कराया जाएगा। संरक्षा की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.