Muzaffarpur News: ढाह टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मड़वन। प्रखंड के बड़का गांव स्थित बिनवा के ढाह टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। करीब दो हजार की आबादी वाले इस टोले तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़क से कोई पक्की सड़क नहीं है। पगडंडी के सहारे लोग आवागमन करते हैं। सोमवार को विधायक ई. अजीत कुमार टोले में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि टोले में सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक भी भवन नहीं है। बच्चों को पढ़ाई के लिए तीन से चार किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है। बिजली के पोल और तार जर्जर होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पैक्स अध्यक्ष निरंजन सुमन, रंजीत सिंह, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत तिवारी, गुड्डू भगत, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मालती देवी, राजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.