मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मीनापुर (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाना क्षेत्र द्के टेंगराहा उत्तर टोला में गुरुवार दोपहर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम को जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि पुलिस ने मां आरती देवी को हिरासत में ले लिया। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया।

घटना का विवरण बताया जाता है कि गुरुवार को अखिलेश राम की पत्नी आरती देवी की सास गीता देवी और ससुर कैलाश राम किसी काम से कहीं निकले थे। इसी बीच आरती ने बिस्किट में जहर मिला कर आर्यन को खिला दिया। थोड़ी देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान सास-ससुर भी पहुंच गए। आनन-फानन में ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया। तब तक आर्यन की मौ...