मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। काजी मोहम्मदपुर थाना के लेनिन चौक के पास गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइकर गैंग के शातिरों ने महिला के गले से चेन झपट ली। वह छाता चौक से डोसा खाकर लौट रही थी। शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वे लहेरियाकट मारते हुए माड़ीपुर की ओर फरार हो गए। काजी थानेदार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला मझौलिया रोड की निवासी है। उसने थाना में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...