Muzaffarpur News: डॉ. संजय पंकज को मिलेगा रचनाकार साहित्यश्री सम्मान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम बंगाल की साहित्य-संस्कृति संस्था रचनाकार भारत फांउडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कवि-गीतकार डॉ. संजय पंकज को रचनाकार साहित्यश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान 20 दिसंबर को कोलकाता में मिलेगा।फाउंडेशन के संस्थापक सभापति साहित्यकार सुरेश चौधरी ने स्वीकृति-निवेदन पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। डॉ. संजय पंकज छंदसिद्ध कवि-गीतकार हैं। इनके गीत संग्रह मंजर मंजर आग लगी है, यहां तो सब बनजारे, शब्दों के फूल खिले, बजे शून्य में अनहद बाजा साहित्य के फलक पर चर्चित हुए हैं। मां है शब्दातीत, शब्द नहीं मां चेतना- दोहा छंद में लिखी गई ऐसी अनमोल कृति है, जिसे रामकथा वाचक मोरारी बापू, रमेश भाई ओझा जैसे संत विद्वान अपने प्रवचनों में उद्धृत करते रहते हैं। कई पत्र-पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.