Muzaffarpur News: डॉ. शशांक शेखर के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने डॉ. शशांक शेखर के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. शशांक शेखर एक बेहद मिलनसार एवं खुशदिल मिजाज व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से सामाजिक और चिकित्सा जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। कहा कि सोमवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हृदय विदारक है। पूरा जिला जदयू परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। शोक व्यक्त करनेवालों में प्रो. सतेंद्र टुनटुन, रामाशंकर सिंह, कुंदन शांडिल्य, हरिओम कुशवाहा, सचिदानंद शाही, गोपाल शाही सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.