Muzaffarpur News: डॉ. शशांक की मौत की जांच के लिए डीएम को पत्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य सुबोध कुमार सिंह ने डीएम कुमार गौरव से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने डीएम को एक पत्र देते सोमवार को सड़क दुर्घटना में डॉ. शशांक कुमार की मौत की जांच कराने की मांग की।उन्होंने कहा है कि बुडको की लापरवाही से डॉ. शशांक की मौत हुई है। नाला निर्माण के दौरान साइट के पास सड़क पर ही निर्माण सामग्री रखी गई थी, लेकिन वहां न सुरक्षा घेरा बना था और न मानव बल की तैनाती थी। सुरक्षा प्रबंध नहीं होने के कारण सड़क पर रखी सामग्री के कारण बाइक फिसल गई। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच नगर आयुक्त से कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.