Muzaffarpur News: डॉ. लोहिया आर्थिक असमानता के विरोधी थे : दाउद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में सोमवार देर शाम समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर याद किया गया। पूर्व मुखिया सह वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समाज में जातिगत भेदभाव और आर्थिक असमानता के प्रबल विरोधी थे। उनका मानना था कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। समाजसेवी मो. अमीन कौशर सोनू ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डॉ. रामम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.