मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय के सभागार में आगामी तीन नवंबर को राज्यपाल सैयद अता हसनैन एवं उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर के आगमन को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई।डॉ. जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय एवं डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक सचिव डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड महाविद्यालय में नवनिर्मित केंद्रीयकृत वातानुकूलित सभागार एवं अतिथिगृह का उद्घाटन राज्यपाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे। वे उद्घाटन के साथ-साथ महाविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, स्विमिंग पुल आदि का अवलोकन भी करेंगे। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बुद्धिजीवियों के साथ उन...