Muzaffarpur News: डॉग बाइट रिपोर्ट नहीं भेजने पर जवाब तलब
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अस्पतालों से डॉग बाइट की रिपोर्ट नहीं भेजने पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने पीएचसी प्रभारियों से बुधवार को जवाब तलब किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि पीएचसी से अगस्त महीने में डॉग बाइट की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। इसके नहीं आने से मुख्यालय भेजी जानी वाली रिपोर्ट तैयार होने में परेशानी आ रही है। सीएस ने सभी पीएचसी प्रभारियों को डॉग बाइट की अगस्त की बाकी रिपोर्ट तत्काल भेजने के साथ हर महीने समय पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.