Muzaffarpur News: डॉक्टर के मकान के मलबा ढहा, बैरक ध्वस्त, सिपाही की पसली टूटी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन के सटे डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से मलबा गिरने के कारण ग्रामीण एसपी के आवास में सिपाही का बैरक ध्वस्त हो गया। बैरक में आराम कर रहे सिपाही अजीत कुमार के सीने की पसली टूट गई। उन्हें गंभीर स्थिति में जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही अजीत कुमार मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने के लाला अमौना गांव का निवासी है। उसके बयान पर डॉक्टर और मकान बना रहे मजदूरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।सिपाही ने बयान में कहा है कि घटना 28 अगस्त की दोपहर ढाई बजे की है। ग्रामीण एसपी के आवास के सटे डॉ. रत्नेश कुमार का मकान बन रहा है। ग्रामीण एसपी के आवासीय परिसर में सिपाही बैरक पर मलबा गिरने को लेकर कई बार मजदूर व डॉक्टर को जानकारी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.