मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी लैगून एरिया क्षेत्र स्थित डैम में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे नहाने गए चार बालकों में तीन डूब गए। वहीं, डैम में डूब रहे पिंटू कुमार को स्थानीय युवकों ने बचा लिया। डूबने वालों में नगर परिषद कांटी के वार्ड 16 का दीनानाथ कुमार (12) आयुष कुमार (11) व आरव गुप्ता (12) शामिल हैं।

हादसे की सूचना हादसे की सूचना मिलते ही तीनों परिवार में कोहराम मच गया। दो बालकों के पिता मजदूरी व एक के पिता फेरी लगाकर अनाज खरीद-बिक्री का काम करते हैं। कांटी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

पिंटू का बयान डूबने से बचे पिंटू कुमार ने बताया कि चारों घर से शाम करीब पांच बजे निकले थे। इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। वे सीढ़ी से डैम में नहाने ...