Muzaffarpur News: डेढ़ साल से फरार शराब धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर में विदेशी शराब बरामदगी के मामले में डेढ़ साल से फरार धंधेबाज सुनील कुमार उर्फ घोपु को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित मूलरूप से सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के धरमपुर जाफर का रहने वाला है। वह श्रमजीवी नगर स्थित मेहता फील्ड के पास एक मकान में किराए पर रह कर चोरी-छिपे शराब का धंधा कर रहा था। 13 अप्रैल 2025 को सदर थाना पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके किराए के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कुल 56.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.