Muzaffarpur News: डेंगू के दो और नए मरीज मिले
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें बोचहां निवासी राजन कुमार और मोतिहारी के मधुआ निवासी रूबिया खातून शामिल हैं। दोनों बुखार और बदन दर्द की शिकायत के बाद एसकेएमसीएच में इलाज के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों ने लक्षण के आधार पर दोनों की डेंगू जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई। दो नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। एसकेएमसीएच की ओर से इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को भेज दी गई है। अब तक जिले में सबसे अधिक डेंगू के मामले मुशहरी में मिले हैं। इस वर्ष मुशहरी में डेंगू के 14 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद बोचहां, कांटी और मीनापुर में दो-दो मामले मिले हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.