मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की कलई शुक्रवार खुल गई। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में विभाग के कर्मी बुनियादी सवालों के जवाब नहीं दे पाए। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बैठक में डेंगू की रोकथाम और इलाज को लेकर तैयारियों की जानकारी मांगी। यह भी पढ़ें- अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा कसने को बनेगी टीम : सीएसडेंगू मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम सीएस ने पूछा कि जिले के सीएचसी-पीएचसी में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? साथ ही डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या, जांच की व्यवस्था और जरूरी दवाइयों की उपलब्धा के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन, वहां मौजूद कर्मी इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब ...