Muzaffarpur News: डेंगू का नया मरीज मिला
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिले में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। मरीज कटरा का रहने वाला है। एसकेएमसीएच में भर्ती होने के बाद जांच में उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 27 मरीज मुशहरी के हैं। कटरा में पांच, मीनापुर में चार, कांटी और मोतीपुर में तीन-तीन मरीज मिले हैं। वहीं, गायघाट और सकरा में दो-दो तथा औराई, बंदरा, बोचहां, कुढ़नी, सरैया और पारू में एक-एक मरीज की पहचान हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.