Muzaffarpur News: डेंगू: छिड़काव का दावा, दवा की एक बूंद भी खर्च नहीं
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर ,प्रमुख संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग डेंगू नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव का दावा कर रहा है, लेकिन दिलचस्प बात है कि इस छिड़काव में एक बूंद दवा खत्म नहीं हो रही है। जिले में डेंगू के छिड़काव के बाद बनी रिपोर्ट में 15 अक्तूबर को भी 10.3 किलोग्राम दवा थी और 28 अक्तूबर को बनी रिपोर्ट में भी जिले में 10.03 किलोग्राम दवा थी। जबकि, 15 से 28 अक्तूबर के बीच विभाग ने पांच नई जगह डेंगू नियंत्रण के लिए फागिंग का दावा किया है। बीते 15 अक्तूबर को 23 जगह फागिंग हुई थी और 28 अक्तूबर को यह बढ़कर 28 जगह हो गई। दवा के छिड़काव की रिपोर्ट बनने और दवा ज्यो की त्यों रहने से इस छिड़काव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश कुमार का कहना है कि दवा खर्च हो रही है। हर छिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.