Muzaffarpur News: डुमरी फरदो पुल के पास बाइक सवार महिला से झपटी सोने की चेन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में फरदो पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ बाइक से जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गोबरसही की ओर भाग निकले। मामले में तुर्की थाने के लदौड़ा गांव की मोमिन खातून ने शनिवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।उसने पुलिस को बताया है कि 15 जुलाई की शाम करीब पांच से छह बजे के बीच वह पति मो.इल्ताफ के साथ बाइक से शहर से घर लौट रही थीं। वह फरदो पुल के पास पहुंची, पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से लॉकेट लगी सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने बताया है कि पति ने हिम्मत दिखाते हुए गोबरसही चौक तक बदमाशों का पीछा किया, पर तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश चकमा देकर भाग निकले। पीड़िता के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.