मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: औराई। धरहरवा गांव में रविवार को संदीप सिन्हा स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीहजीवर बनाम माणिक चौक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मणीक चौक ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। डीहजीवर की टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी माणिक चौक की टीम महज दस ओवर में 40 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह डीहजीवर ने 56 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम को मुखिया सुनीता देवी ने ट्रॉफी व आठ हजार नकद पुरस्कार दिया। वहीं, उपविजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष संजय गुप्ता व संतोष पासवान चार हजार नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...