मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड के राम जेवर हाईस्कूल के खेल मैदान में शनिवार से औराई टी-5 पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच खोला गया। इसमें डीहजीवर की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आलमपुर की टीम ने पांच ओवर में 54 रन बना विरोधी टीम को 55 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में डीहजीवर की टीम ने 6 विकेट खोकर 4.3 ओवर में मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक मो. हजारी ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...