मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एक कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर का डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर अमर सिनेमा रोड के कुमार प्रशांत से 75 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस संबंध में उसने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसने एक कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर का डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बदले उसे 75 हजार 500 रुपए भेजने का निर्देश दिया गया। उसने नेफ्ट से यह राशि बताए गए खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद उससे एक लाख 35 हजार रुपये की मांग की गई। इसपर उसे शक हुआ। उसने कंपनी के अधिकृत मोबाइल नंबर पर बात की तो बताया गया कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...