मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। सीएचसी परिसर में शनिवार की रात डीजे के शोर से मरीजों को काफी परेशानी हुई। बताया जाता है कि गाड़ी के प्रचार के लिए वाहन पर डीजे बजाया जा रहा था। मामले को लेकर रोगी कल्याण समिति के शासी सदस्य शाहिद भारती ने डीएम को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बताया कि डीजे बजाने से अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...