Muzaffarpur News: डीएम से मिले एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: कांटी। एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने सोमवार को डीएम कुमार गौरव से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान परियोजना प्रमुख ने डीएम को एनटीपीसी कांटी में विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा सीएसआर के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग व समन्वय का आश्वासन दिया। मौके पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार भी थे। यह भी पढ़ें- सीएम ने पावर स्टेशन के कार्यों की सराहना की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.