मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और व्यवस्था में सुधार को लेकर रेलवे के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को डीएम कुमार गौरव के निरीक्षण के बाद शनिवार को एरिया मैनेजर रविशंकर महतो ने स्टेशन के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान गेट संख्या दो पर अवैध रूप से खड़े ऑटो देखकर एरिया मैनेजर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक के साथ मौके पर पहुंचकर ऑटो को हटवाया और संबंधित कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण में स्टेशन प्रबंधक शिवदास, सीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, डिप्टी एसएस मृत्युंजय शर्मा और आरपीएफ के दारोगा रंजीत कुमार मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ-दीपावली पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीएम ने सासाराम स्टेशन का लिया ज...