Muzaffarpur News: डीआरसीसी के प्रबंधक का तबादला, नए ने संभाला कार्यभार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला निबंधन एंव परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के कार्यालय में बुधवार को जिला निबंधन प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान प्रबंधक के कार्यकाल में केंद्र ने छात्रों और युवाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मौके पर नव पदस्थापित जिला निबंधन प्रबंधक संध्या कुमारी ने प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम और स्वयं सहायता भत्ता योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक रूना श्री ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.