मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: कटरा। गायघाट-कटरा सामाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री, आयुक्त, डीएम एवं परियोजना निदेशक एनएच 527 सी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में हसना गांव से हसना कोठी तक मुख्य सड़क के डिवाइडर की लंबाई बढ़ाने, दरगाह चौक से आगे राजाडीह पुलिया को डबल लेन पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि सिंगल लेन होने की वजह से अबतक करीब 15 लोगों की जान जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...