Muzaffarpur News: डिलीवरी ब्वॉय से 20 हजार नकद व मोबाइल लूटा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड मुख्यालय से पूरव मकसूदपुर मदरसे के पास ग्रामीण मोड़ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे एक ई-कॉमर्स कंपनी के एजेंट के साथ लूटपाट की। अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एजेंट के पास से बैग में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिए और फरार हो गए।पीड़ित औराई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कैलाश शाह का पुत्र संजीत कुमार है। उसने इसकी शिकायत स्थानीय में की। वह ई-कॉमर्स कंपनी के रुन्नीसैदपुर स्थित कार्यालय में कार्यरत है। उधर, लूट की सूचना मिलते ही थाने के दारोगा मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने पैसे का मिलान नहीं किया था। लेकिन, 20 हजार से ऊपर रुपये रहे होंगे। बैग में कुछ अन्य सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.