Muzaffarpur News: डिलीवरी ब्वाय से बाइक छिनतई कर लूटपाट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मनियारी थाना क्षेत्र के एनएच 122 पर डिलीवरी ब्वाय से बाइक छिनतई कर लूटपाट की घटना सामने आई है। बुधवार की रात करीब दस बजे डिलीवरी ब्वाय से तीन अपराधियों ने बाइक छीन ली और जेब में रखे 1500 रुपए निकाल लिये। पीड़ित सकरा थाना क्षेत्र के सरैया का मिंटू कुमार सुमन एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है। उसने मनियारी थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। मनियारी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.