Muzaffarpur News: डायन के आरोप में अधेड़ महिला की बेरहमी से पिटाई, मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के एक गांव में डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पति ने पड़ोसी के तीन लोगों के अलावा 6-7 अज्ञात को मामले में आरोपित किया है।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पर डायन होने का झूठा आरोप लगाया पड़ोस के लोगों ने शनिवार रात करीब नौ बजे उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने उनकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.