Muzaffarpur News: डाक विभाग की राखी मेल सेवा शुरू, बुकिंग पर 10% छूट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए राखी मेल नाम से विशेष स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत बुधवार से की है। इस सेवा के तहत राखी बुक कराने पर विभाग 10 प्रतिशत की छूट स्पीड पोस्ट के शुल्क पर दे रहा है। इसके अलावा आरएमएस की मदद से मुजफ्फरपुर में समय से राखी डाक भेजने और वितरण के लिए विशेष काउंटर खोला गया है। यह सप्ताह के सातों दिन और 24 बाई 7 अपनी सेवा रक्षाबंधन के दिन तक देगा। रेल डाक सेवा (आरएमएस) यू डिविजन सह मुजफ्फरपुर डाक प्रमंडल के प्रभारी अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने बताया कि ग्राहक अपने राखी युक्त स्पीड पोस्ट लिफाफे पर 'राखी मेल' लिखकर उसे रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर या प्रधान डाकघर स्थित बिजनेस पोस्ट सेंटर से बुक कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.