मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटरा प्रखंड की हथौड़ी पंचायत के मुखिया मो. इश्तेयाक की कुर्सी छिन गई। उनपर डस्टबिन खरीद में गड़बड़ी का आरोप है। पंचायतीराज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने मुखिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। विभाग ने 18 सितंबर को इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है।

डस्टबिन खरीद में गड़बड़ी लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत ग्राम पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डस्टबिन की खरीदारी होनी थी। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुखिया द्वारा बिहार वित्तीय नियमावली की अनदेखी करते हुए न तो तीन सदस्यीय पंचायत स्तरीय क्रय समिति का गठन किया गया और न ही नियमानुसार 3 अलग-अलग एजेंसियों से सीलबंद लिफाफे में कोटेशन मांगा गया। केवल एक संस्था का कोटेशन लगाकर मनमाने तरीके से कार्यादेश जारी ...