मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव के समीप एनएच 77 पर बुधवार को डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। इसमें ऑटो सवार महिंदवारा थाने के दोबहा निवासी 42 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गई। वहीं, संतोष की पत्नी चुलबुल देवी समेत ऑटो सवार बोचहां निवासी मो. फिरोज, सीतामढ़ी निवासी नूर मोहम्मद घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रून्नीसैदपुर के विधायक पंकज मिश्र ने अस्पताल पहुंचकर संतोष के परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। जीरोमाइल से ऑटो पकड़ कर दंपती पैतृक घर जा रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संतोष कुमार मुंबई में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। छह जुलाई को शाहबाजपुर स्थित घर आए थे। उसे एक बेटी और एक बेटा...