मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग में राजेपुर चौक के समीप रविवार को मिक्चर मशीन लदे डंपर की ठोकर से बिजली का पोल टूट गया। इस कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ठोकर मारने के बाद चालक डंपर लेकर तेजी से भाग निकला।पूर्व पैक्स अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा एवं पंचायत समिति सदस्य विक्की सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए कई बार लाइनमैन से लेकर कनीय अभियंता तक को कॉल की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उधर, बिजली का पोल टूटने के कारण लगी भीड़ की सूचना पर राजेपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने एनएच 722 किया जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...