मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/बोचहां, हिटी। बोचहां प्रखंड के बलिया इंद्रजीत गांव में शनिवार की सुबह एक 10 वर्षीय बच्चे फंदे से लटक गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा गांव निवासी दिनेश राय का पुत्र अभिषेक कुमार था। मेडिकल ओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।अभिषेक की मां ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक था। सुबह ठेकुआ को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर अभिषेक ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में ...