मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाने के ओलीपुर गांव सोमवार को ठनका गिरने की आवाज से पांच महिलाओं समेत छह लोग बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बेहोशी की हालत में एसकेएमसीएस में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी मरीजों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने सभी को गंभीर बताया है। बेहोश होने वालों में शेखवा देवी(65), पानो देवी(60), कामिनी देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी और रवि महतो हैं।परिजनों ने डॉक्टर को बताया सभी खेत में गए हुए थे। उसी दौरान ठनका गिरने से तेज आवाज हुई। आवाज सुन भागने के दौरान सभी रास्ते में एक ही जगह पर गिरकर बेहोश हो गए। कई महिलाओं के सिर में भी चोट के जख्म हैं। बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया है। इधर, एसकेएमसीएस क...