Muzaffarpur News: ठनका की चपेट में आकर युवक की मौत, पुत्र जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। विद्याझाप गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ठनका गिरने से कोरिगामा निवासी रामजी शर्मा के पुत्र गुड्डू शर्मा की मौत हो गई। वहीं, चपेट में आने से उसका पुत्र सूरज कुमार (10) झुलस गया। सूचना पर चौर में जुटे ग्रामीणों ने जख्मी सूरज को मुरौल सीएचसी में भर्ती कराया। उपमुखिया विकास कुमार ने बताया कि गुड्डू शर्मा खेत में धान की रोपनी कर रहा था। गुड्डू का पुत्र सूरज उसके लिए खाना लेकर गया था। इस बीच तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए। हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिहार में आसमान से बरसी मौत; वज्रपात की चपेट में आने से 8 की मौत, बांका के 6 लोग शामिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.