मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में साइबर फ्रॉड के 400 से अधिक पीड़ित अपनी गाढ़ी कमाई वापस लौटने की आस में भटक रहे हैं। पुलिस और बैंक की कार्रवाई में अब तक 8 करोड़ रुपये शातिरों के खातों में फ्रीज कर दिए गए हैं, लेकिन पीड़ितों को एक रुपया भी वापस नहीं मिला। पीड़ितों का आरोप है कि एफआईआर के बाद केस में जांच और कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से फ्रीज राशि कोर्ट और बैंक के चक्कर काटने के बावजूद उनके खातों में नहीं पहुंच रही。

पीड़ितों की स्थिति कई पीड़ितों ने बताया कि ठगी के बाद तुरंत शिकायत की, पुलिस ने खाते फ्रीज भी कराए, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ी। रुपये वापसी के लिए उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है। थाने से लेकर कोर्ट तक दौड़ लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है ...