Muzaffarpur News: ठगी के 1.07 लाख रुपये पीड़ित को वापस मिले
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर थाने की पुलिस ने पीड़ित को ठगी गई पूरी राशि 1.07 लाख रुपये वापस करा दी है। मामला अहियापुर थाना के बाड़ा जगन्नाथ गांव का है। जहां के निवासी ओमप्रकाश चौधरी के साथ बीते 29 अप्रैल की दोपहर फ्राड की घटना घटी थी। महज पांच मिनट के भीतर उनके चार अलग-अलग बैंक खातों से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के पैसे कटने लगे। यह पूरी राशि सुमित कुमार नाम के अज्ञात व्यक्ति के विभिन्न यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर की गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी एसआई ललन कुमार ने अनुसंधान शुरू की और संबंधित बैंक खातों को तुरंत होल्ड कराया। कार्रवाई का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.