Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से पोल सहित ट्रांसफॉर्मर गिरा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: बोचहां। बल्थी रसूलपुर पंचायत स्थित भोरहा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की ठोकर से पोल सहित ट्रांसफॉर्मर गिर गया। इस दौरान हाइटेंशन तार भी टूट गया। गांव के दो वार्डों के करीब एक हजार घरों की बिजली गुल हो गई। रात में मोमबत्ती, इमरजेंसी लाइट और ढिबरी के सहारे बच्चे पढ़ाई करते देखे गए। नल-जल भी ठप हो गई। सूचना पर तक्नीशियन की टीम मौके पर पहुंची। कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि नए पोल और ट्रांसफॉर्मर लगाकर शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रखंड के दोनों पीएसएस से 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, रोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.